MP Gehu Kharidi 2026: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन जारी है. 7 मार्च पंजीयन की आखिरी तारीख रखी गई है. हालांकि माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से पंजीयन की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है. वहीं गेहूं खरीदी के लिए खाद्य विभाग की तरफ से तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं. राज्य में अब तक 5 लाख से ज्यादा किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन करवा लिया है. ऐसे में किसान भाई इस बात को लेकर भी उत्सुक हैं कि गेहूं खरीदी कब से शुरू हो सकती है. क्योंकि कई जिलों में गेहूं की फसल कट भी चुकी है.
)
मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल कटना शुरू हो चुकी है. कई जिलों में फसल पूरी तरह से कटकर तैयार हो चुकी है. ऐसे में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन में तेजी देखी जा रही है. किसान भाई लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पंजीयन करवा रहे हैं.
)
गेहूं खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की शुरुआत 7 फरवरी से शुरू हो गई थी, जबकि 7 मार्च तक पंजीयन किया जाएगा. हालांकि माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर एमपी सरकार गेहूं के पंजीयन की तारीख को भी आगे बढ़ा सकती है.
)
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. प्रदेश में इस बार गेहूं खरीदी के लिए 3186 पंजीयन केंद्र स्थापित हुए हैं. खाद्य विभाग का कहना है कि पंजीयन केंद्रों की संख्या को बढ़ाया गया है, ताकि किसानों को किसी तरह की समस्या न हो.
)
गेहूं खरीदी की तारीख अब तक सरकार की तरफ से तय नहीं की गई है. लेकिन, माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी हफ्ते या फिर अप्रैल के पहले ही हफ्ते से गेहूं की खरीदी शुरू हो सकती है. पिछले साल 15 मार्च से गेहूं की खरीदी शुररू हुई थी. ऐसे में इस बार भी इसी के आसपास की तारीख आ सकती है. इसके लिए मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर नजर रखिए.
)
गेहूं के समर्थन मू्ल्य की बात की जाए तो इस बार केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय किया है. जबकि एमपी सरकार ने इस पर 15 रुपए का बोनस देने का फैसला किया है. इस तरह से इस बार भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा.
)
मध्य प्रदेश की सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है. इस बार सरकार ने राज्य में 80 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है. इसलिए अभी से तैयारियां पूरी हो चुकी है, ताकि समय से गेहूं खरीदी की शुरुआत हो सके.
)
गेहूं उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है. एमपी में देश में देश का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है. हर साल की तरह इस साल भी राज्य में गेहूं का बंपर उत्पादन होने की उम्मीद है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़