Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2998811
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosनर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी नई सुविधा, मिलेगा यह फायदा
photoDetails1mpcg

नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी नई सुविधा, मिलेगा यह फायदा

Narmada Parikrama: नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, सरकार अब एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं के पास नर्मदा परिक्रमा की पूरी जानकारी भी होगी और उन्हें परेशान भी नहीं होना पड़ेगा, सरकार की तरफ से नर्मदा नदी और नर्मदा परिक्रमा मार्ग से जुड़े सभी जिलों की ग्राम पंचायतों को आदेश दिए गए हैं कि वह अब नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दें, यानि अब नर्मदा परिक्रमा करने वालों को प्रमाण पत्र मिलेगा. सरकार की तरफ से इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में नर्मदा परिक्रमा करने वालों को इसका फायदा मिलेगा.

नर्मदा परिक्रमा

1/7
नर्मदा परिक्रमा

नर्मदा परिक्रमा करने वाले भक्तों के लिए अब एमपी सरकार की तरफ से एक और सुविधा मिलेगी, जो भी यात्री अब नर्मदा परिक्रमा पर जाएंगे, उन्हें उसका प्रमाण पत्र भी मिलेगा, इसके आदेश सरकार की तरफ से जारी कर दिए गए हैं.

परिक्रमा का रिकॉर्ड

2/7
परिक्रमा का रिकॉर्ड

नर्मदा परिक्रमावासियों को उनकी ग्राम पंचायत से नर्मदा परिक्रमा प्रमाण पत्र लेना जरूरी रहेगा, क्योंकि यह उनकी पहचान का आधिकारिक दस्तावेज होगा, इसके आदेश राज्य सरकार की तरफ से जारी हो गए हैं.

सरल प्रक्रिया

3/7
सरल प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया भी सरल होगी, श्रद्धालु को पंचायत में आवेदन देना होगा, जिसमें दो फोटो और एक पहचान पत्र संलग्न करना होगा, इसके बाद तय फॉर्मेट में प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. नर्मदा नदी परिक्रमा मार्ग में आने वाली पंचायतों को निर्देश दिए हैं.

रास्ते में होगी आसानी

4/7
रास्ते में होगी आसानी

प्रमाण पत्र दिखाकर श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा मार्ग के किसी भी गांव में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे, स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी इसे पहचान के रूप में मान्यता देंगे. ऐसे में उन्हें रास्ते में आसानी होगी.

पंचायतों को भेजनी होगी रिपोर्ट

5/7
पंचायतों को भेजनी होगी रिपोर्ट

जनपद पंचायतों को 31 अक्टूबर तक जारी किए गए सभी प्रमाण पत्रों की जानकारी संचालनालय को भेजनी होगी, इससे सरकार को हर साल परिक्रमा करने वालों का सही आंकड़ा मिल सकेगा.

सुविधा मिलेगी

6/7
सुविधा मिलेगी

इस निर्णय से नर्मदा परिक्रमा वासियों को पहचान की दिक्कतों से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अब और अधिक सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनेगी, जबकि उन्हें यात्रा के दौरान रुकने और आने जाने में भी आसानी होगी.

नर्मदा परिक्रमा

7/7
नर्मदा परिक्रमा

मध्य प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा का बड़ा धार्मिक महत्व माना जाता है, हर साल बड़ी संख्या में भक्त नर्मदा नदी की परिक्रमा पर निकलते हैं, वह एमपी के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात की भी यात्रा करते हैं.