Severe Cold Chhattisgarh: शीतलहर के चलते छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में तेज ठंड होगी, वहीं मैनपाट में ओस की बर्फ जमी हुई नजर आई, जबकि रायपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा और दुर्ग के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, यहां रात और सुबह के वक्त भीषण ठंड पड़ रही है, मैनपाट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर में भी तापमान 6 डिग्री के नीचे चला गया, यहां सुबह और रात के वक्त अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो रहा है. छत्तीसगढ़ में अब सुबह के वक्त भी ठंड का एहसास होने लगा है.
)
छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलनी शुरू हो गई है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है, जबकि अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानि बस्तर में भी तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, ऐसे में यहां भी ठंड का असर बढ़ गया है.
)
मैनपाट में ठंड का आलम यह है कि सुबह के वक्त यहां ओस की बर्फ जम गई, जिससे लोग घरों में ही दुबके नजर आए. मैनपाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे चला गया है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड हो रही है.
)
छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में मौसम बिल्कुल ठंडा हो चुका है, दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है, ऐसे में अब ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.
)
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं की वजह से शीतलहर का असर बढ़ना शुरू हो गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में अभी ठंड का असर और भी ज्यादा तेज होने की उम्मीद की जा रही है.
)
नवंबर के महीने में आमतौर पर छत्तीसगढ़ कम ठंड होती है, आखिरी हफ्तों में ठंड का असर बढ़ता है, लेकिन इस नवंबर के शुरुआती हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है.
)
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में अब बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम में भी दिख रहा है, ऐसे में यहां कड़ाके की ठंड अभी से शुरू हो गई है.
)
राजधानी रायपुर में भी मौसम ठंडा हो चुका है, यहां भी रात और सुबह के वक्त तापमान में गिरावट की वजह से अब लोग गर्म कपड़ों में ही घूमते हुए नजर आ रहे हैं, रायपुर में आने वाले दिनों में तेज ठंड का असर होगा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़