Severe Cold in MP: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी का सीधा असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है, क्योंकि उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश का पारा लुढ़का दिया है. इंदौर में पिछले 10 सालों में पांचवीं रात सबसे ज्यादा ठंडी गुजरी है, कई जिलों में तापमान 11 डिग्री के पास पहुंच गया है, जहां रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड शुरू हो गई है, अब रात में गर्म कपड़ों की जरुरत पड़ रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश के तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है. एमपी का तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है. प्रदेश के 20 शहरों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे रहा है, जबकि राजगढ़ जिले में सबसे कम 11 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, इसी तरह धार में 14 डिग्री तो नोगांव में 15 डिग्री तक तापमान पहुंच गया. भोपाल से लेकर इंदौर और जबलपुर से लेकर ग्वालियर चंबल में तापमान तेजी से लुढ़कना शुरू हो गया है.
)
मध्य प्रदेश में ठंड का दौर शुरू हो गया है, राज्य के कई जिलों में तापमान 20 से 15 डिग्री के बीच रहा है, जिससे यहां रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है. तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है.
)
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम में भी देखने को मिल रहा है. राजगढ़ जिले में सबसे कम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि धार में 14 डिग्री और नौगांव का तापमान 15.1 डिग्री तक हो गया है.
)
भोपाल के तापमान में भी गिरावट दिखी हैं, यहां 13 डिग्री, इंदौर में 12.1 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री, ग्वालियर 16.3 डिग्री और जबलपुर में 18.3 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, यानि सभी संभागों में अब ठंड शुरू हो चुकी है.
)
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी हवाएं आने से ठंड का असर बढ़ेना शुरू हुआ है, वहीं रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी, ऐसे में अब रात में गर्म कपड़ों की जरूरत पड़नी शुरू हो गई है.
)
पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी जारी है, जिसका असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है, मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दूसरे हफ्ते से ही अच्छी खासी ठंड का असर शुरू हो जाएगा.
)
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल एमपी में दो सिस्टम एक्टिव दिख रहे हैं, जबकि चक्रवात भी अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस मिल चुका है, ऐसे में भी ठंड का असर तेज होना शुरू हो गया है.
)
वहीं अब कोहरा का असर भी मध्य प्रदेश में दिखना शुरू हो गया है, कोहरे की वजह से सूजर देर से निकल रहा है, हालांकि कोहरा अभी 7 बजे तक ही रह रहा है, उसके बाद धूप खिलनी शुरू हो जाती है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़