Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3129129
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosमध्य प्रदेश में इस बार होगी भीषण गर्मी, मार्च में 40 डिग्री होगा पारा! मौसम विभाग का अनुमान
photoDetails1mpcg

मध्य प्रदेश में इस बार होगी भीषण गर्मी, मार्च में 40 डिग्री होगा पारा! मौसम विभाग का अनुमान

MP Weather In March: मध्य प्रदेश में इस बार मार्च के महीने में ही गर्मी के सख्त तेवर दिखने वाले हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मार्च में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. जबकि अप्रैल की शुरुआत से ही लू चलने का अलर्ट जारी हो सकता है. क्योंकि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. होली के बाद से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है. क्योंकि गर्मी की ऋतु शुरू हो जाती है. हालांकि, मध्य प्रदेश में इस बार फरवरी के महीने में ही ठंड लौट चुकी थी और गर्मी की हल्की शुरुआत हो चुकी थी. जबकि, अब धीरे-धीरे गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एमपी में इस बार गर्मी तेज होने वाली है.

मध्य प्रदेश में होगी तेज गर्मी

1/7
मध्य प्रदेश में होगी तेज गर्मी

मध्य प्रदेश में इस बार के गर्मी के सीजन में तेज गर्मी होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में लगातार हो बढ़ोत्तरी इस बात का संकेत है कि एमपी में तेज गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. क्योंकि अभी से तापमान में हर दिन 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होना शुरू हो चुकी है.

मार्च में तेज गर्मी

2/7
मार्च में तेज गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है है कि मार्च के महीने में ही एमपी का तापमान में इस बार 40 डिग्री तक जा सकता है. ग्वालियर-चंबल इलाके में तेज गर्मी हो सकती है. जबकि मालवा निमाड़ रीजन में भी गर्मी का असर अब तेज होना शुरू हो गया है.

होली के साथ गर्मी शुरू

3/7
होली के साथ गर्मी शुरू

होली का त्योहार आने के साथ ही गर्मी की शुरुआत हो जाती है. देखा जाए तो मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर जैसे बड़े शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच मार्च में ही पहुंच सकता है.

एमपी में यहां गर्मी का असर

4/7
एमपी में यहां गर्मी का असर

मौसम विभाग का कहना है मार्च में गर्मी शुरुआत के दो हफ्तों तक नॉर्मल रहेगी. लेकिन आखिरी दो हफ्तों से तेज गर्मी की शुरुआत हो सकती है. खास तौर पर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. जबकि नीमच, मंदसौर, विदिशा और सागर जिलों में भी तापमान बढ़ेगा.

अप्रैल में चलेगी लू

5/7
अप्रैल में चलेगी लू

मध्य प्रदेश में मार्च से ही गर्मी के तेवर तीखे होंगे, जबकि इस बार अप्रैल आते-आते एमपी में हीट वेव यानी लू चलना शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अप्रैल में ही 15 से 20 दिनों तक लू चल सकती है. क्योंकि, तापमान में अभी से बढ़ोत्तरी होने लगी है.

एमपी में दिन गर्म

6/7
एमपी में दिन गर्म

मध्य प्रदेश में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो मार्च में ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड भी दिखता है. लेकिन, मौसम विभाग का मानना है कि अब गर्मी की शुरुआत भी समय से पहले होना शुरू हो चुकी है.

 

गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

7/7
गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस साल भी गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. क्योंकि क्लाइमेंट चेंज का असर भी अब मौसम पर दिखना शुरू हो गया है. फरवरी के आखिरी हफ्ते और मार्च के शुरुआती हफ्ते से ही तेज गर्मी पड़ रही है.