Bhoapl Special Trains: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, यह तीनों ट्रेनें मध्य प्रदेश से गुजरेगी, ऐसे में महाराष्ट्र और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा. पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल रेल मंडल के तहत इन ट्रेनों का संचालन होगा. जो मुंबई से चलकर पटना तक जाएगी, ऐसे में यात्रियों को आने जाने की सुविधा मिलेगी. इन ट्रेनों की टाइमिंग और शेड्यूल भी रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है. इन ट्रेनों का फायदा तीनों राज्यों के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि त्योहार खत्म होने के बाद अब आवाजाही फिर से बढ़ गई है.
)
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है. दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेगी. इससे मध्य प्रदेश से गुजरने वाले यात्रियों को बिना परेशानी के यात्रा सुविधा मिल सकेगी.
)
रेलवे की तरफ से यह ट्रेनें दो रूटों पर चलेगी, एक तरफ बरौनी बिहार से बांद्रा टर्मिनस मुंबई के बीच और तीन स्पेशल ट्रेनें और दूसरी ओर रानी कमलापति भोपाल से दानापुर पटना के बीच दो अतिरिक्त ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं.
)
गाड़ी संख्या 05213 बरौनी से 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो होकर 8 नवंबर सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर इटारसी पहुंचेगी और 9 नवंबर सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 05215 (8 नवंबर) और 05217 (9 नवंबर) समान मार्ग और समय से चलेंगी. यह ट्रेन एमपी में सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा में रुकेगी.
)
गाड़ी संख्या 01667/01668 भोपाल के रानी कमलापति–दानापुर पटना के बीच चलेगी, यह ट्रेन 8 और 11 नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से और 9 और 12 नवंबर दानापुर पटना से अतिरिक्त ट्रिप चलाई जाएंगी.
)
गाड़ी संख्या 01667 हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 पजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01668 हर रविवार और बुधवार को सुबह 11 बजे बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर रानी कमलापति पहुंचेगी.
)
ये सभी ट्रेनें नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, स्टेशनों पर रुकेगी, ऐसे में मध्य प्रदेश के यात्री यहां से इन ट्रेनों को पकड़ सकते हैं.
)
रेलवे का कहना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाने से यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी, क्योंकि यात्रियों की भीड़ फिर से बढ़ना शुरू हो गई है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़