पन्ना बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर PM ने दुख व्यक्त किया
Advertisement

पन्ना बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर PM ने दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में हुई एक बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पन्ना बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर PM ने दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में हुई एक बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के पन्ना में बस हादसा अत्यधिक दुखद है। मारे गए लोगों के परिजनों को संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ पन्ना बाघ अभयारण्य के निकट एक बस के नाले में गिर जाने से उसमें आग लग गई जिससे उसमें सवार 35 लोगों की जलने से मृत्यु हो गई और 13 अन्य जलने से घायल हो गए।

Trending news