CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक मासूम समेत 8 मजदूरों के झुलसने की खबर सामने आई है. दरअसल, कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ये हादसा हुआ है. पीड़ितों का इलाज जारी है.
Trending Photos
)
raigarh carbon plant blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक मासूम समेत 8 मजदूरों के झुलसने की खबर सामने आई है. दरअसल, कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ये हादसा हुआ है. हादसा इतना खौफनाक रहा कि मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं सभी को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा
घटना रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट की है जहां टायर गलाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ और इस धमाके में 8 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं. मजदूरों का करीब 70-80 प्रतिशत शरीर जल चुका है. आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लांट में काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए. मजदूरों की हालत नाजूक बताई जा रही है.
रिसाइक्लिंग प्रोसेस के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा कि प्लांट में पुराने टायरों को जलाने का काम चल रहा था. टायरों की रिसाइक्लिंग प्रोसेस चल रही थी इसी दौरान प्रेशर बढ़ने या फिर तकनीकी फॉल्ट की वजह से ये हादसा हुआ है. फिलहाल अभी धमाका क्यों और कैसे हुआ इसके सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है. कहा ये भी जा रहा कि बायलर के ढकन खोलने के दौरान ये हादसा हुआ है. अचानक से ढक्कन खुला और 8 लोग इस धमाके की चपेट में आ गए.
गहनता से हो रही जांच
धमाका होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अफरा तफरी के माहौल में सभी प्लांट की तरफ दौड़ पड़े. पुलिस और प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस टीम ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया वहीं प्लांट को घेरकर जांच शुरू कर दी है. हर एंगल से प्लांट की जांच की जाएगी. रिपोर्ट: श्रीपाल यादव, रायगढ़
मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. रायगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.