Chhattisgarh People Stranded Dubai: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के 54 लोग दुबई और अबूधाबी में फंसे हुए है. ईरान-इजराइल जंग के चलते यहां से चलने वाली सभी फ्लाइट्स फिलहाल कैंसिल हैं.
Trending Photos
)
Chhattisgarh News: ईरान और इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से आने वाली ज्यादातर फ्लाइट फिलहाल कैंसिल हो रही हैं. ऐसे भारत से इन देशों की यात्रा पर गए लोगों को अब लौटने में परेशानियां हो रही हैं. छत्तीसगढ़ के 54 लोग यूएई के दुबई और अबूधाबी में फंसे हुए हैं. वहीं युद्ध का असर ट्रेवल कंपनियों पर भी दिख रहा है. क्योंकि, लोग रायपुर से अबूधाबी और दुबई जाने वाले लोगों ने पहले से बुक हुए टिकटों को कैंसिल कराना शुरू कर दिया है, जबकि, ट्रेवल टूर भी लगातार कैंसिल हो रहे हैं. ऐसे में कंपनियों को अब रिफंड देना पड़ रहा है.
रायपुर में 300 टिकट कैंसिल
बताया जा रहा है कि अकेले राजधानी रायपुर में अलग-अलग ट्रेवल कंपनियों की तरफ से ईरान और इजराइल युद्ध की वजह 250 से 300 लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए हैं. जिनमें से ज्यादातर लोग 2 या 3 मार्च को अबूधाबी और दुबई के लिए उड़ान भरने वाले थे. लेकिन फ्लाइट के कैंसिल होने का सिलसिला 27 फरवरी से ही शुरू हो गया था. ऐसे में अब लोग डर के चलते ग्रुप और सिंगल टिकट भी कैंसिल करवा रहे हैं. शहर के टूर एंड ट्रैवल्स वालों का कहना है कि फिलहाल टिकट कैंसिल करवाने वाले यात्रियों को उनका रिफंड देना पड़ रहा है.
छत्तीसगढ़ के 54 लोग फंसे
छत्तीसगढ़ के 54 लोग अबूधाबी और दुबई फंसे हैं. जिनमें राजधानी रायपुर के 12 से 14 लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से कई अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे. लेकिन, आखिरी वक्त में फ्लाइट कैंसिल हो गईं. जिसके चलते सभी को वापस अपने होटलों में लौटना पड़ा. फिलहाल सभी यात्री अब तक सुरक्षित बताए जा रहे हैं. लेकिन, सभी ने सरकार ने जल्द वापसी की गुहार लगाई है. क्योंकि वहां लगातार इंटरनेट भी बंद किया जा रहा है. जबकि मोबाइल का नेटवर्क भी स्लो काम कर रहा है. वहीं पर्यटन स्थल पूरे बंद कर दिए हैं और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा गया है. ग्रुप में किसी को भी बाहर निकलने की मनाही है.
छत्तीसगढ़ से गए लोगों का कहना है कि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं. लेकिन, दुबई और आबूधाबी में प्रशासन ने सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ में इन लोगों के परिजन भी परेशान नजर आ रहे हैं.
ये भी पढे़ंः दुबई में फंसे इंदौर के 2 पूर्व विधायक, कहा-आखिरी मिनट में कैंसिल हुई फ्लाइट
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!