Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3151210

CG Board 12th Hindi Exam Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द, अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

CGBSE 12th Hindi Paper Cancelled: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 14 मार्च को आयोजित हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के आरोपों के बाद मंडल ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब इसे पूरी तरह रद्द करने का कड़ा फैसला लिया गया है.

CGBSE 12th Hindi Paper Cancelled
CGBSE 12th Hindi Paper Cancelled

CG Board 12th Hindi Exam Leak: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला सामने आया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया. मंडल ने साफ किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र और समय पहले जैसे ही रहेंगे. यानी विद्यार्थियों को उसी व्यवस्था में दोबारा परीक्षा देनी होगी, जिससे उन्हें किसी तरह की अतिरिक्त परेशानी न हो.
fallback
परीक्षा की गई रद्द
दरअसल, परीक्षा से पहले और उसी दिन सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल होने की खबरें सामने आई थीं. छात्र संगठन NSUI ने भी पेपर लीक का आरोप लगाया था. शिकायतों के बाद मंडल ने जांच शुरू की, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए और लीक की आशंका मजबूत हुई. इसके बाद पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द कर दी गई.

पुलिस जांच में जुटी
मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी है. इधर, छात्र संगठनों ने विरोध जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और नई तारीख के अनुसार तैयारी जारी रखें, साथ ही आधिकारिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखते रहें.

Add Zee News as a Preferred Source

रिपोर्टः राजेश निषाद, रायपुर

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news