Cg Cabinet Big Decision: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सरकार ने नशे पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के अवसर देने, नवाचार और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने, डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित बनाने और दूर-दराज इलाकों तक मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने को लेकर फैसले लिए.
Trending Photos
)
CG Cabinet Meeting: राजधानी रायपुर में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित कि गई. इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की. बैठक में प्रदेश की सुरक्षा, विकास, तकनीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए.
बैठक में 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस मुख्यालय में स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप के गठन को स्वीकृति मिली है. वहीं युवाओं के लिए राज्य में फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेन और स्टार्टअप नीति 2025-26 को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही आम नागरिकों को राहत देने के के लिए 35 पूर्ण कॉलोनियों को नगर निकायों को सौंपने और नवा रायपुर में बहुमंजिला शासकीय भवन निर्माण का निर्णय लिया गया है. सिरपुर व अरपा क्षेत्र के विकास, क्लाउड फर्स्ट नीति और मोबाइल टावर योजना को भी हरी झंडी दी गई है.
कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
ये भी पढ़ें: Raipur: अब मनमर्जी से परीक्षा नहीं करा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, DEO कराएंगे एग्जाम, निर्देश के बाद मचा बवाल
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!