Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2547349

रायपुर में हम्माल ने मचाया आतंक; कई घरों में किया हमला, एक की मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हम्माल ने जमकर आतंक मचाया है, जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. 

रायपुर में हम्माल ने मचाया आतंक; कई घरों में किया हमला, एक की मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि खरोरा में एक हम्माल ने जमकर आतंक मचाया है, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि हम्माल ने 15-16 परिवारों पर घरों में घुसकर हमला किया है, जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
रायपुर, खरोरा में हम्माल के आतंक की वजह से कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने हम्माल को पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया गया था. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हम्माल ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है.

अन्य मामला 
बीत दिन राजधानी रायपुर में ही सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया था. विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद बदमाशों ने दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. मृतकों के नाम रोहित सागर और हरीश साहू बताए जा रहे थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में तीन हत्या हुई थी. बता दें कि यहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद दहशत का माहौल था. मरने वालों में जयराम धोबी, उनकी पत्नी सुजाता और उनकी 2 साल की मासूम बेटी शामिल थी.  सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया था. 

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news