Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3125701

ठगों ने खुद को बताया था बड़ा अधिकारी, बातों में उलझाकर भेजी APK फाइल, डाउनलोड करते ही लूट ली उम्र भर की कमाई

Raipur Online Digital Fraud: रायपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने और उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से करीब 5 लाख रुपए की ठगी कर ली. ठगों ने कॉल कर के खुद को अधिकारी बताया और एपीके फाइल भेजकर मोबाइल की जानकारी हासिल की, जिसके बाद खाते से रकम ट्रांफर कर ली गई.

 

ठगों ने खुद को बताया था बड़ा अधिकारी, बातों में उलझाकर भेजी APK फाइल, डाउनलोड करते ही लूट ली उम्र भर की कमाई

Raipur Online Digital Fraud: छत्तीसगढ़ के राजधानी भोपाल में सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने और उसकी लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली. आरोपियों ने पीड़ित को कॉल कर खुद को संबंधित विभाग का कर्मचारी बताया और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया समझाने के बहाने उसके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेज दी. ठगों ने पीड़ित को उस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा. फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर अपराधियों को मोबाइल की गोपनीय जानकारी मिल गई. इसके बाद आरोपियों ने बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए.

राशि कटने का मैसेज मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला. उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखत हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक छोटापारा के रहने वाले 63 साल के गुलाम उस्मान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सुबह करीब 9:12 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को कोलकाता में सीनियर सिटीजन कार्ड हेड ऑफिस का अधिकारी बताया और कार्ड बनाने का प्रोसेस शुरू करने का ऑफर दिया.

APK फाइल भेजकर की ठगी 
कॉल करने वाले ने WhatsApp पर एक APK फाइल भेजी और उसे खोलने के लिए कहा. उस पर भरोसा करके उसने फाइल खोली. फिर रात 9:21 बजे उसे वीडियो-कॉल किया गया और अपना ATM (डेबिट कार्ड) और आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया. जब उसने शुरू में मना कर दिया तो धोखेबाज ने कार्ड को उसके सीनियर सिटिजन कार्ड से जोड़ने का वादा किया, जिससे पीड़ित ने दोनों कार्ड दिखाए.

Add Zee News as a Preferred Source

करीब 5 लाख की ठगी
फरियादी ने बताया कि, उसी रात मुझे एक अलग नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि कार्ड की लिमिट एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जा रही है और मुझे एक और APK फाइल खोलनी होगी. फाइल खोलने पर वह थोड़ी देर बाद डिलीट हो गई. इसके तुरंत बाद मुझे अपने मोबाइल पर लगातार OTP और लिंक मैसेज आने लगे.  पीड़ित घबरा गया और उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया. जब उसने करीब चार घंटे बाद अपना मोबाइल चालू किया, तो उसे पता चला कि उसके अकाउंट से तीन ट्रांजैक्शन में कुल लगभग 499,751 की धोखाधड़ी हुई थी.

ये भी पढ़ें: अपहरण का फर्जी वीडियो कॉल कर वसूले पैसे, इंदौर में AI से डीपफेक वीडियो बनाकर ठगों ने परिवार को लूटा

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news