High Alert in Raipur: दिल्ली बम धमाकों के तुरंत बाद रायपुर में सार्वजनिक स्थानों, खासकर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हर जगह तलाशी ली जा रही है.
Trending Photos
)
Chhattisgarh High Alert: दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी प्रशासन ने एहतियातन हाई अलर्ट जारी कर दिया है. रायपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और हर संदिग्ध बैग, पैकेट और व्यक्ति की जांच की जा रही है. स्टेशन परिसर और एयरपोर्ट टर्मिनल पर सीसीटीवी निगरानी और बढ़ा दी गई है.
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रायपुर में हाई अलर्ट
दरअसल, राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाकों के बाद रायपुर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. राजधानी के दो प्रमुख और संवेदनशील प्रवेश द्वारों, रायपुर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रायपुर रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों पर नज़र रख रहे हैं. इस बीच रायपुर हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की टीमें अतिरिक्त यात्री जांच कर रही हैं. सामान की गहन जांच की जा रही है और प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है. यह कदम किसी भी संभावित खतरे को विफल करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को शहर में सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है. यातायात पुलिस को भी संदिग्ध वाहनों की जांच में लगाया गया है.
छत्तीसगढ़ हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें CG Breaking News in Hindi. बिलासपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.