Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. मैच के दौरान दर्शकों के बीच बवाल मच गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक दर्शक की पिटाई करते भी नजर आ रहे हैं. पुलिसकर्मी ने युवक की बुरी तरह पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि जी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
पुलिसकर्मी ने दर्शक को पीटा
जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान कुछ दर्शकों के बीच सीट को लेकर लड़ाई हो गया जो मारपीट में बदल गया. कुछ लोगों ने एक-दूसरे को गाली दी और फिर मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के बाद स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई और मौके पर पुलिस को बुलाया गया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी एक युवक की जमकर पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फाइनल मैच जारी रहा
जानकारी के अनुसार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना खेल प्रेमियों और आयोजकों के लिए निराशाजनक थी, क्योंकि कुछ लोगों ने इसे बिगाड़ दिया. हालांकि इस बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मैच जारी रहा.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!