Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3096878

तांत्रिक बनकर किया 'हाथ साफ', मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर ऐंठे 2.50 लाख, अकेले लोगों को शिकार बनाता था ठग

Rajgarh News-राजगढ़ जिले की पचोर पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर बीमारी दूर करने की झांसा देकर ढाई लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से ठगी की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार जब्त की है.

 

तांत्रिक बनकर किया 'हाथ साफ', मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर ऐंठे 2.50 लाख, अकेले लोगों को शिकार बनाता था ठग

Cheating in Name of Exorcism-मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की पचोर पुलिस ने अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करके वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर बीमारी ठीक करने का झांसा देता था और लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर देता था. पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से ठगी गई पूरी राशि और वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार को भी बरामद कर लिया है. 

बस स्टैंड पर बिछाया ठगी का जाल
यह घटना 30 जनवरी 2026 की शाम करीब 7.30 बजे की है. इंदौर निवासी 44 वर्षीय जितेंद्र सिलावट पचोर बस स्टैंड पर मौजूद थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया. आरोपी ने खुद को एक सिद्ध तांत्रिक के रूप में पेश किया और जितेंद्र को झांसा दिया कि वह झाड़-फूंक के जरिए उनकी पुराना से पुरानी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकता है. 

2.50 लाख रुपए की ठगी की
आरोपी ने जितेंद्र की मानसिक स्थिति और कमजोरी का फायदा उठाया और उन्हें बुरी तरह से डरा दिया. तांत्रिक क्रियाओं का भय दिखाकर आरोपी ने जितेंद्र को पहले भ्रमित किया और फिर उनसे 2.50 लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन ले लिया. जैसे ही पैसे हाथ लगे, आरोपी अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया. इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित की शिकायत पर पचोर थाने में मामला दर्ज किया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

इंदौर से किया गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा किया और आखिरकार आनंद बैरागी निवासी इंदौर को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी के 2.50 लाख रुपए बरामद किए. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है. 

अकेले लोगों को बनाता था शिकार
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आनंद बैरागी अकेले लोगों को अपना शिकार बनाता था. वह अक्सर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे लोगों की तलाश करता था, जो अकेले हों या परेशान दिख रहे हैं. वह उनकी मानसिक कमजोरी को भांपकर खुद को चमत्कारी तांत्रिक बताता और बीमारी या संकट दूर करने के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद फरार हो जाता था.

यह भी पढ़ें-प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो 'मामा' बनकर आए प्रेमी ने बच्चे की हत्या की

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news