Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3097967

कार ने सांड को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बॉल जैसे दूसरे के घर जा गिरा बेजुबान; मंजर देख लोगों की हुई हालत खराब

MP News:  सिवनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में  मारूती ईको कार को एक सांड को जोरदार टक्कर मारते देखा गया. टक्कर इतनी भयंकर रहता है कि सांड हवा मं उछलकर बॉल की तरह दूसरे के घर में जा गिरता है.

 

seoni news
seoni news

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मारूती ईको सामने खड़ी सांड को जोरदार टक्कर मारती है. इस भयानक टक्कर से सांड कुछ फीट हवा में उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरता है. ये मंजर देख वहां मौजूद लोगों की हालत खराब हो जाती है. लोगों का कहना है कि अगर कार किसी राहगीर से टकराई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सांड को इस हाल में देख लोगों का दिल पसीज गया है. 

कार का हुआ ब्रेक फेल
घटना सिवनी जिले के छपारा से है.  कार के ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ है. कार का ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार से अपना कंट्रोल खो बैठता है और सामने खड़े सांड को जोरदार टक्कर मारता है. टक्कर इतनी जोरदार रहती है कि सांड पहले बॉल की तरह हवा में कुछ फीट ऊपर उछलता है फिर एक घर के अंदर जा गिरता है. ये पूरा मंजर सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. 

लोगों की हुई हालत खराब
घटनास्थल पर 2-3 लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही सांड घर के अंदर गिरता है तैसे ही मौजूद लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं. घटना के कुछ सेकंड बाद ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. तेज आवाज की वजह से हर कोई हैरानी में देखने आता है कि क्या हुआ. इस हादसे में सांड को चोट पहुंची है वहीं ड्राइवर फिलहाल ठीक है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय लोगों में दहशत 

इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है. लोगों का कहना है कि जिंदगी का कोई ठीक नहीं कब क्या हो जाए. समय का खेल था कि वहां सांड मौजूद था कई बार छोटे मासूम बच्चे सड़कों पर खेलते हैं. ऐसे स्थिति में बड़ा हादसा होने का डर लगा रहता है. फिलहाल इस घटना में किसी तरह कि जनहानी नहीं हुई है. कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. सांड भी गिरने के बाद खुद ही उठकर  दूसरे रास्ते चला जाता है. रिपोर्ट:प्रशांत शुक्ला, सिवनी

मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. सिवनी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.

TAGS

Trending news