Shahdol News-शहडोल में शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चे की हत्या कर दी. आरोपी ने 7 साल के मासूम बच्चे का गला घोंटकर शव को कोयला खदान में फेंक दिया. मासूम बच्चा आरोपी को मामा कहकर बुलाता था. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Trending Photos
)
MP Crime News-मध्यप्रदेश के शहडोल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बेटे की हत्या कर दी. आरोपी ने 7 साल के मासूम बच्चे का गला घोंटकर शव को कोयला खदान में फेंक दिया. मासूम बच्चा आरोपी को मामा कहता था, इसी का आरोपी ने फायदा उठाकर अपने साथ ले गया. पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी प्रेमिका के दूसरे बच्चे को भी मारने की साजिश रच चुका था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी कानाम मोइशीन खान है, जो छत्तीसगढ़ में ड्राइवर का काम करता था. वहीं प्रेमिका अपने बच्चे और पति के साथ धनपुरी में रहकर मजदूरी करती है. आरोपी मोइशीन अपने प्रेमिका से लगातार शादी का दबाव बना रहा था. 26 जनवरी को आरोपी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था. उसने शादी के दबाव बनाया, जिसकर महिला ने साफ कह दिया कि वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ नहीं जाएगी.
धमकी देकर गया आरोपी, दूसरे दिन बच्चा लापता
प्रेमिका से गुस्साए आरोपी प्रेमी मोइशी खान ने महिला को धमकी दी कि अगर वो शादी नहीं करेगी तो वह किसी भी हद तक जा सकता है. अगले दिन यानी 27 जनवरी को महिला का बेटा ऋतिक कोल अचानक लापता हो गया. बच्चे की मां ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के बाद धनपुरी पुलिस ने बच्चे की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान एक महिला ने बताया कि आरोपी मोइशीन खान को कोयला खदान में उतरते और चढ़ते देखा था. इस दौरान आरोपी ने भी उस महिला को देख लिया, उसे देखते ही वह फौरन खदान से डर के कारण भाग गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोइशीन को हिरासत में लिया. शुरुआत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया.
महिला से करता था प्यार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिला से बेहद प्यार करता है. उसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार था. 27 जनवरी को वह महिला के घर पहुंचा और मासूम को बहला-फुसलाकर बाइक पर घुमाने का बहाना बनाया. बच्चा उसे मामा कहता था इसलिए उसके साथ चला गया. आरोपी उसे बंद पड़ी कोयला खदान के पास ले गया, वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया. आरोपी ने बताया कि अपनी प्रेमिका को हासिल करने के लिए वह दूसरे बच्चे को भी मारने की साजिश रच चुका था.
यह भी पढ़ें-MP में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, CM मोहन यादव ने बजट से पहले ही दे दिया संकेत!
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!