Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3098253

शोले स्टाइल में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रियल लाइफ वीरू की अजीब जिद के आगे बेबस दिखी पुलिस! अटकी रही परिजनों की सांसें

Shahdol News: शहडोल में एक युवक ने फिल्म शोले के वीरू की तरह  पानी टंकी पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन यह कदम किसी मौसी को मनाने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिद और अजीबो-गरीब मांगें पूरी करने के लिए उठाया गया.

 

शोले स्टाइल में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रियल लाइफ वीरू की अजीब जिद के आगे बेबस दिखी पुलिस! अटकी रही परिजनों की सांसें

Shahdol News: शहडोल में एक युवक ने फिल्म शोले के वीरू की तरह  पानी टंकी पर चढ़कर गया और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा. मानसिक रूप से कमजोर युवक स्टेट हॉस्पिटल के पिछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और लगभग चार घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा. समय-समय पर छलांग लगाने की धमकी देने के साथ ही अजीबो-गरीब करता रहा.  युवको नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकट्ठा हो गए और तमाशा देखते रहे.

धनपुरी पुलिस स्टेशन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 3 विलास नंबर-1 का रहने वाला मोहम्मद गोलू एक पानी की टंकी पर चढ़ गया और फिल्म शोले के वीरू की तरह हाई-वोल्टेज ड्रामा करने लगा. बताया जा रहा है कि यह युवक मानसिक रूप से कमजोर है. बताया जा रहा है कि गोलू ने हाल ही में अपनी मां और भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिस वजह से उसका परिवार उसके बर्ताव से तंग आकर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध देता था. मंगलवार को वह किसी तरह रस्सी से खुद को छुड़ाकर घर से भाग गया और स्टेट हॉस्पिटल के पीछे बने पानी की टंकी पर चढ़ गया. 

पुलिक को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
घटना की जानकारी मिलने पर धनपुरी थाने के इंचार्ज खेम सिंह पेंड्रो अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक नीचे उतारने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की और उसे लालच भी दिया, लेकिन वह युवक पानी की टंकी में कूदने की धमकी देता रहा. पुलिस को उसे बचाने की कोशिशों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह काफी देर तक अपनी जगह से नहीं हिला. 

Add Zee News as a Preferred Source

 17 जनवरी को  मोनाली टावर पर चढ़ा था युवक 
बता दें कि, 17 जनवरी को मोहम्मद गोलू इसी तरह पास के मोनाली टावर पर चढ़ गया था और 100 रुपये की मांग कर रहा था. उस समय स्टेशन हाउस ऑफिसर ने समझदारी दिखाते हुए उसे 100 रुपये दिए और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. अब 18 दिन बाद फिर से पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा. 

ये भी पढ़ें: मिठाई का लुफ्त उठा रहे थे विधायक, भरी महफिल में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टोका, फिर जो हुआ...वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

TAGS

Trending news