शिवराज ने चो रामास्वामी को दी श्रद्धांजलि
Advertisement

शिवराज ने चो रामास्वामी को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य और राजनीतिक विश्लेषक चो रामास्वामी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है, पढ़िए पूरी ख़बर। 

शिवराज ने चो रामास्वामी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य और राजनीतिक विश्लेषक चो रामास्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए कहा कि देश ने शक्तिशाली, निडर और सही मायने में निष्पक्ष राजनीतिक विश्लेषक को खोया है। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना है।

fallback

 

आपको बता दें कि चो रामास्वामी का पिछले कुछ दिनों से सांस की तकलीफ की वजह से इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। 

जहां लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया।  

ये चेन्नी का वही अस्पताल है जहां सोमवार की देर रात जयललिता ने आखिरी सांस ली थी।

रामास्वामी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के राजनीतिक सलाहकार भी रहे।

रामास्वामी ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया उन्होंने अपने फिल्मी जीवन में रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया।

रामास्वामी 82 साल के थे उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

Trending news