Ambikapur News-अंबिकापुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी. पिता अपने बेटे को शराब की लत के लिए टोक रहे थे, इसी से नाराज होकर बेटे ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि गुस्से में बाय मिस्टेक घटना हो गई.
Trending Photos
)
Chhattisgarh Crime News-छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. पिता ने उसे शराब की लत के लिए टोका था. पिता की हत्या करने के बाद बेटे के पछतावा नहीं हुआ. वह शांति से दुकान पर बिरयानी खाने के लिए गया और वहां से वापस आकर घर पर सो गया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा के रूप में हुई है. वहीं हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए बेटे ने पिता के शव को पानी की टंकी में फेंक दिया. पुलिस पूछताछ में बेटे ने कहा कि गुस्से में ‘बाय मिस्टेक’ हो गया. घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है.
शराब के नशे में घर गया था बेटा
पुलिस के अनुसार, पिता अपने घर में अकेले रहते थे. वहीं बेटा पड़ोस में किराए के घर में रहता था. प्रभात सोमवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में अपने पिता के घर पहुंचा था. पिता ने शराब की लत के लिए टोका जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. प्रभात ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद बेटा शव को घसीटकर पास की पानी की टंकी के पास ले गया और फेंक दिया.
हत्या के बाद खाई बिरयानी
पिता की हत्या करने के बाद वह पास की दुकान पर पहुंचा और वहां जाकर बिरयानी खाई. इसके बाद वापस घर आकर आराम से सो गया. अगली सुबह जब पड़ोसियों ने पारस को घर से बाहर निकलने नहीं देखा तो उन्हें शक हुआ. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी की टंकी से शव को बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू की.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी बेटे प्रभात केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया. पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस से कहा कि यह घटना गुस्से में बाय मिस्टेक हो गया. घटना को लेकर एक पड़ोसी ने बताया कि शराब की लत को लेकर अक्सर बाप-बेटे के बीच विवाद होता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें-आबकारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 12 छात्रों पर FIR, पलक झपकते ही हल किया पेपर
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!