नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे: रमन सिंह
Advertisement

नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे: रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि आदिवासी बाहुल्य वाले बस्तर अंचल के लोगों में विकास की इच्छा शक्ति के आगे नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह ने  दंतेवाड़ा जिले के मेलावाड़ा गांव के पास नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट की कड़ी निन्दा की है और उसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सात जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया है।

नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे: रमन सिंह

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि आदिवासी बाहुल्य वाले बस्तर अंचल के लोगों में विकास की इच्छा शक्ति के आगे नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह ने  दंतेवाड़ा जिले के मेलावाड़ा गांव के पास नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट की कड़ी निन्दा की है और उसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सात जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान, भारत सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान, सभी बस्तर में प्रजातंत्र को बचाने के लिए आए हैं। इस घटना में बहादुर जवानों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहादत दी है। वह उनकी शहादत को सलाम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रजातंत्र को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता है। आदिवासी बाहुल्य वाले बस्तर अंचल के लोगों में विकास की इच्छा शक्ति के आगे नक्सलियों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे। सिंह ने कहा कि जब नक्सलियों को गोली लगती है तब सुरक्षा बलों के जवान रक्तदान कर उनकी जान बचाते हैं। घायल नक्सलियों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर उनका इलाज करवाया जाता है। यह पुलिस बल की संवेदनशीलता है।

Trending news