अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों ने किया गांधी प्रतिमा का अपमान, लगाए भारत विरोधी नारे
Advertisement

अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों ने किया गांधी प्रतिमा का अपमान, लगाए भारत विरोधी नारे

अमेरिका के वाशिंगटन में भारत में लागू किय गए नए कृषि कानून (New Farm Laws) को लेकर अमेरिकी सिख युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान किया। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों सिख युवा वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के

महात्मा गांधी की प्रतिमा, जिसका अपमान किया गया.

नई दिल्ली: अमेरिका के वाशिंगटन में भारत में लागू किय गए नए कृषि कानून (New Farm Laws) को लेकर अमेरिकी सिख युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान किया। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों सिख युवा वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के सामने भारत विरोधी पोस्टर और बैनर के साथ खालिस्तानी (Khalistani) झंडे लिए पहुंच गए जिस पर ‘खालिस्तान गणराज्य’लिखा हुआ था।

भारत विरोधी नारे लगाए 

कृषि कानून के विरोध में शनिवार को भारतीय दूतावास के बाहर कुछ खालिस्तानी सिख हाथ में कृपाण थामे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आए और उस पर एक पोस्टर चिपका दिया। साथ ही उन्होने भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए। जब शनिवार दोपहर को यह सब हुआ ,उस समय वाशिंगटन डीसी पुलिस और सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कहा- सरकार को आए सद्बुद्धि

भारतीय दूतावास ने विरोध दर्ज कराया 

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर प्रदर्शनकारियों के रूप में गुंडागर्दी करने वाले लोगों के इस दुष्ट कृत्य की निंदा की। दूतावास ने कहा कि उसने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष इस संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अपराधियों के खिलाफ जांच एवं कानून के तहत कार्रवाई के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सामने भी यह मामला उठाया है। 

जून में अमेरिकी राष्ट्रपति ने जारी किया था आदेश 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 जून को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसके अनुसार अमेरिका में सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी स्मारक का अनादर करने पर 10 साल तक की कैद हो सकती है। महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने 16 सितंबर, 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मौजूदगी में अनावरण किया था। प्रतिमा के अनादर की यह घटना दूसरी बार हुई है। इससे पहले दो और तीन जून की मध्यरात्रि को भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।

यह भी पढ़ें- Farmer Protest: MP में किसानों को मनाने के लिए बीजेपी ने बनाया ये प्लान, कांग्रेस ने कसा तंज

अटल विहारी वाजपेयी ने किया था गांधी प्रतिमा का अनावरण
 
 महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने 16 सितंबर, 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मौजूदगी में अनावरण किया था। प्रतिमा के अनादर की यह घटना दूसरी बार हुई है। इससे पहले दो और तीन जून की मध्यरात्रि को भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।
 

WATCH LIVE TV

 

Trending news