नई दिल्लीः सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दे दी. हालांकि एक भारतीय दर्शक ने कुछ ऐसा किया जिसने भारतीय दर्शकों समेत स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. दरअसल मैच के दौरान एक भारतीय मूल के युवक ने दर्शक दीर्घा में एक लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया. जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया.
जैसे ही लड़की ने शादी के प्रस्ताव पर हां किया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों का उत्साह बढ़ाया. गौरतलब है कि शादी का प्रस्ताव देने वाला लड़का भारतीय मूल का है और लड़की ऑस्ट्रेलियाई मूल की है. वहीं लड़के ने जहां भारतीय टीम की नीले रंग की जर्सी पहनी हुई थी, वहीं लड़की ने ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनी हुई थी.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं.
Where dreams come true #LoveOurSCG #AUSvIND pic.twitter.com/MqS3XZMaig
— Sydney Cricket Ground (@scg) November 29, 2020
खिलाड़ियों ने भी बजायी ताली
दरअसल जब लड़का, लड़की को प्रपोज कर रहा था, तब यह घटना टीवी स्क्रीन पर दिखाई दे रही थी. जैसे ही लड़की ने हां कहा तो दर्शकों के साथ ही क्रिकेटर भी ताली बजाते नजर आए. खासकर ग्लेन मैक्सवेल इस पर मुस्कराते नजर आए. बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की है.
पति को बचाने के लिए कैसे यूरोप के आखिरी तानाशाह से भिड़ गई ये महिला, घुटने टेकने को किया मजबूर
WATCH LIVE TV