MP News: क्या होता है ग्रूमिंग नेटवर्क जिसका नाबालिक आजकल शिकार बनते जा रहे हैं. नेटवर्क से जुड़े लोग आखिर किस हद तक नाबालिकों का भरोसा जीतते हैं कि वे अपने माता पिता से ही दूरी बना लेते हैं. ऐसा ही एक मामला उज्जैन से भी सामने आया जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई है.
Trending Photos
)
what is grooming network case of Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक 15 साल की नाबालिक लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया. लड़की 2 दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी.हालांकि पुलिस ने लड़की को इंदौर इंदौर से सुरक्षित बरामद कर लिया है लेकिन इस दौरान पुलिस ने जो देखा वो हैरान करने वाला था. 15 साल की ये लड़की बरामदगी के समय मुस्लिम परिधान में थी. आखिर कैसे और क्यों ये सभी सवाल इस घटना को और संवेदनशील बना रहा है. एक्सपर्ट इसे ग्रूमिंग नेटवर्क करार दे रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
घटना उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की है जहां एक मासूम लड़की जिसकी उम्र महज 15 साल रहती है, दो दिन पहले अपने घर से लापता हो जाती है. लड़की के लापता होने से घर में हड़कंप मच जाता है हर कोई चिंता में डूबा रहता है कि आखिर उनकी बेटी गई तो गई कहां. परिजन तुंरत पुलिस को सूचना देते हैं जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए तलाशी शुरू कर देती है. पुलिस को लड़की इंदौर में मिली लेकिन जिस हाल में वो मिली उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए थे.
नाबालिक लड़के के संपर्क में थी
पुलिस ने जानकारी दी कि वो किसी नाबालिक लड़के के संपर्क में थी. लड़की को इंदौर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, लेकिन बरामदगी के समय उसने मुस्लिम परिधान पहन रखे थे. इतना ही नहीं लड़की जिस लड़के के संपर्क में थी उसी के परिजनों के यहां वो 2 दिन से ठहरी थी. मामले का ये एंगल सामने आते ही हिंदू जागरण मंच ने आपत्ति जताई है. हिंदू जागरण के सदस्यों का कहना है कि लड़की को जरूर मानसिक रूप से प्रभावित किया गया था ताकी वे उसे उज्जैन से बाहर ले जाए.
क्या होता है ग्रूमिंग नेटवर्क
ग्रूमिंग नेटवर्क एक ऐसा तरीका होता है जिसमें नाबालिकों को मेंटली और इमोशनली किसी कार्य के लिए इंफ्लूएंस किया जाता है. उन्हें इस तरीके और ऐसी बातें बताई जाती है कि वे अपने परिवार वालों से दूरियां बनाने लगते हैं और गैर की बातों पर भरोसा करने लग जाते हैं. इस स्थिति में सामने वाला नाबालिक का भरोसा जीत जाता है और उसे कंट्रोल या फिर शोषण करता है. फिलहाल पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही गई है साथ ही इस नेटवर्क में शामिल और लोगों की भी तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. उज्जैन की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.