Ujjain Fag Festival: होली से पहले ही बाबा महाकाल कि नगरी में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. शहर के अलग-अलग मंदिर में भक्तों ने भजन गाते हुए भगवान से आशीर्वाद दिया. इसके बाद जमकर होली खेली. फूलों की इस होली ने माहौल को भक्ति से भर दिया.
Trending Photos
)
Ujjain Fag Festival: उज्जैन होली से पहले ही शहर के प्रमुख मंदिरों में फाग उत्सव की शुरूआत हो गई है. भक्तों ने लगभग आधा दर्जन मंदिरों में रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली. सांदीपनि आश्रम के पास स्थित महाप्रभुजी की बैठक स्थली पर भी फाग उत्सव के तहत उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त रंगों में सराबोर नजर आए.
वैष्णव समाज वैष्णव समाज के तत्वावधान में फाग उत्सव लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई. खास आकर्षण पुरुषों का 'सखी' के रूप में तैयार होना था. जब उन्होंने महिलाओं का रूप धारण किया और राधा रास किया, तो वहां मौजूद भक्त भावुक हो गए. राधा और कृष्ण और गोपियों का स्वरूप आकर्षण और फाग के गीतों ने माहौल को ब्रजमय बना दिया है. ढोलक की थाप पर नाचते लोग और गुलाल से सने चेहरे इस बात का सबूत थे कि यहां होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्यार और भक्ति का जश्न है.
40 दिनों तक चलता है उत्सव
समाज के लोगों ने बताया कि वल्लभ वंश की परंपरा में होली बसंत पंचमी से शुरू होती है और रंगपंचमी तक चलती है. 40 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में आज का इवेंट खास था, जिसमें महिलाओं के ग्रुप ने भी आकर्षक परफॉर्मेंस दी. मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान से आशीर्वाद लिया. फूलों की इस होली ने माहौल को भक्ति से भर दिया. शहर के साथ-साथ देवास, इंदौर, रतलाम और दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में भक्तों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया.
शहर के अन्य मंदिरों में भी फाग उत्सव का हुआ आयोजन
वहीं उज्जैन के गोपाल मंदिर, गज लक्ष्मी, खाटू श्याम कोयला फाटक और ठाकुरजी की हवेली, पुष्टि मार्ग हवेली, इंद्र दमन गोवर्धन की हवेली और कार्तिक चौक मंदिरों में फाग उत्सव का आयोजन किया गया.
ये भी पढ़ें: होली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, देखें MP में कितने बढ़े दाम
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!