Ujjain Law College Protest News: सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय में दो शिक्षकों पर 650 छात्रों की पढ़ाई टिकी है. शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने भैंस लेकर सड़क पर विरोध किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.
Trending Photos
)
Ujjain Education Crisis News: उज्जैन में सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय की लॉ अध्ययन शाला में शिक्षकों की भारी कमी से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. करीब 650 विद्यार्थियों के लिए केवल दो स्थायी शिक्षक होने से छात्र नाराज हैं. नियमों के अनुसार, लॉ अध्ययन शाला में कम से कम 10 नियमित फैकल्टी होना अनिवार्य है, लेकिन डेढ़ साल से विभाग में सिर्फ दो शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं.
इसी समस्या को लेकर सोमवार को छात्रों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. वकील की वर्दी में सड़क पर भैंस लेकर निकले छात्रों ने नारे लगाए 'हमारा भविष्य कैसा है, भैंस चराने जैसा है'. छात्रों ने बताया कि एलएलबी, एलएलएम और साइबर लॉ जैसे कोर्सों की करीब 55 क्लासेस हर दिन संचालित होती हैं, जिन्हें मात्र दो शिक्षक संभाल रहे हैं, जिससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.
प्रशासन पर लगाया आरोप
भैंस और तकिए के साथ निकले इन छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लगातार कुलपति और कुलसचिव से शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. छात्रों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ठप हो चुकी है और यदि जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई, तो उनकी लॉ की डिग्री का कोई मूल्य नहीं बचेगा.
तुरंत कार्रवाई की मांग की
छात्रों की यह अनोखी रैली लॉ कॉलेज से शुरू होकर टॉवर चौक तक पहुंची, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से परीक्षा बहिष्कार करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे. (रिपोर्टः अनिमेश सिंह, उज्जैन)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!