Mahakal Ki MahaShivratri : इस साल बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव 10 दिनों तक चलेगा. आमतौर पर 9 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बार 10 दिनों तक चलेगा, जो 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान हर दिन बाबा महाकाल अलग-अलग रूप में भक्तों को दर्शन देंगे. उत्सव को भव्य बनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
Trending Photos
)
Mahakal Ki MahaShivratri : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस साल महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा. महाकाल मंदिर में हर साल 9 दिनों तक आयोजिन होने वाला यह उत्सव इस बार 10 दिनों तक मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का आयोजन 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक जारी रहेगा. 10 दिवसीय आयोजन को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. आयोजन को लेकर प्रशासन ने आज पुजारियों और पुरोहितों के साथ बैठक की.
10 दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत 6 फरवरी को कोटेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन से होगी. इसके बाद हर दिन बाबा महाकाल का अलग-अलग रूपों में विशेष श्रृंगार किया जाएगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है. इस दिन बाबा महाकाल के मंदिर के पट लगातार 44 घंटे तक खुले रहेंगे, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकेंगे.
10 दिन अलग-अलग रूप में बाबा महाकाल देंगे दर्शन
पुजारियों और पुरोहितों की हुई बैठक
महाशिवरात्रि को लेकर आज महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने मंदिर के पुजारियों और पुरोहितों के साथ एक बैठक की. प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को सुचारू रूप से दर्शन कराने और मंदिर की आंतरिक व्यवस्थाओं को ठीक से बनाए रखने के लिए सभी पुजारियों और पुरोहितों के साथ विस्तार से चर्चा की गई.
पुजारियों की एंट्री के लिए गेट नंबर 13 तय
उन्होंने बताया कि, महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान पूजा-पाठ में कोई रुकावट न आए, पुजारियों के आने-जाने के लिए एक अलग रास्ता तय किया गया है. साथ ही मंदिर में पुजारियों और दूसरे धार्मिक लोगों की एंट्री के लिए गेट नंबर 13 तय किया गया है, ताकि वे समय पर और बिना किसी परेशानी के मंदिर परिसर में पहुंच सकें. मंदिर के अंदर पूजा का सामान लाने का सिस्टम भी आसान कर दिया गया है, ताकि अभिषेक और दूसरे धार्मिक काम बिना किसी रुकावट के हो सकें. महाशिवरात्रि के बाद होने वाले भोज के बारे में भी जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं, ताकि वहां का इंतजाम भी ठीक से हो सके.
ये भी पढ़ें: ट्रेन बदलने की झंझट खत्म! MP से UP और झारखंड के लिए जल्द शुरू होंगी 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें, जानें रूट और टाइमटेबल
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!