Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2740399

बच्चों की मोबाइल की लत से मां-बाप परेशान, गणेश मंदिर का ले रहे सहारा

Mobile Addiction: बच्चों की बीच मोबाइल की बढ़ती लत से मां-बाप परेशान नजर आ रहे हैं, ऐसे में वह अब मंदिर का भी सहारा ले रहे हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में बच्चों लेकर परिजन पहुंच रहे हैं. 

बच्चों की मोबाइल की लत से परिजन परेशान
बच्चों की मोबाइल की लत से परिजन परेशान

MP News: बच्चों में मोबाइल की लत तेजी से बढ़ रही है, जिससे परिजन परेशान हो रहे हैं. क्योंकि यह बच्चों को बीमार भी कर रही है. मध्यप्रदेश में भी लगातार बच्चों में हो रही मोबाइल की लत के मामले सामने आ रहे हैं, उज्जैन में इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परेशान मां-बाप अपने बच्चों की लत छुड़ाने के लिए अब भगवान का भी सहारा ले रहे हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में बच्चों की मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए पुजारी संकल्प दिला रहे हैं, ताकि वह अपनी मोबाइल की लत छोड़ दे. क्योंकि परिजनों का कहना है कि बच्चों में मोबाइल की लत तेजी से बढ़ने से वह परेशान हैं. 

उज्जैन में भी परिजन परेशान 

उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के पुजारी का कहना है कि नशे की तरह बच्चे मोबाइल के आदी होते जा रहे हैं, जिससे मां-बाप परेशान नजर आते हैं. क्योंकि बच्चा जरा सी जिद करता है तो मां-बाप मोबाइल पकड़ा देते हैं, लेकिन वहीं थोड़ा सा काम अब उनके लिए समस्या बनता जा रहा है. इसलिए मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए बाद में परिजन कई प्रयास करते हैं. लेकिन भगवान की भक्ति करके उन्हें किताबों में व्यस्त रखकर भी मोबाइल की लत को दूर किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मंदिर के प्रयास से अब तक लगभग 200 बच्चे मोबाइल की लत से दूर हो चुके हैं, जिससे परिजनों को फायदा हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः MP का 'खंडहरों का गांव' भी है खूबसूरत, दीदार करने विदेशों से आते हैं मेहमान

गणेश मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे को मोबाइल की बड़ी लत लग गई है. तभी से लगा कि बच्चों की इस समस्या को दूर करना होगा. इसलिए उन्होंने मंदिर में आने वाले बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का संकल्प दिलाना शुरू कर दिया साथ ही और भी तरह से बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने का प्रयास शुरू किया, यह पहल काम कर रही है. जिससे परिजन अपने बच्चों को लेकर यहां आते हैं, ताकि उनकी मोबाइल की लत दूर हो सके.  

खास बात यह है कि मनोचिकित्सक भी यह बात मान रहे हैं, उनका कहना है कि धार्मिक भावना जोड़कर मोबाइल की लत छुड़ाने का यह अच्छा प्रयास है. क्योंकि आजकल 20 प्रतिशत बच्चे मोबाइल की लत से परेशान है. क्योंकि बच्चे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम के ज्यादा एडिक्ट हो रहे हैं, ऐसे में उनकी मोबाइल की लत छुड़ाने का यह अच्छा प्रयास है. बता दें कि बीते कुछ समय में उज्जैन शहर में भी मोबाइल की लत से बच्चे परेशान हुए हैं. 

ये भी पढ़ेंः MP में अगले 24 घंटे आंधी और बारिश का अलर्ट! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड! 

TAGS

Trending news