Nusrat Jahan News: सावन का महीना चल रहा है, हर कोई शिव की भक्ति में डूबा हुआ है. वहीं बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व सांसद नुसरत जहां भी एक फिर से उज्जैन पहुंची हैं. जहां पर उन्होंने अपने पार्टनर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं. इसकी जानकारी नुसरत के पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर कर दी है.
1/7सावन के पावन अवसर पर बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां उज्जैन पहुंचीं. जहां पर उन्होंने अपने पति यशदास गुप्ता के साथ पूरी श्रद्धा से महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान यश ने सोशल मीडिया पर कई फोटो-वीडियो शेयर किए हैं.
2/7सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में नुसरत जहां अपने पति यशदास गुप्ता के साथ उज्जैन घूमती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में दोनों महाकाल ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं.
3/7इसके अलावा, नुसरत जहां और उनके पति यशदास गुप्ता ने हाथी के सामने खड़े होकर भी तस्वीरें क्लिक कराईं. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस के बीच लगातार चर्चा का विषय बनी हैं.
4/7एक तस्वीर में बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां माथे पर तिलक लगाए नजर आ रही हैं. उनके माथे पर 'महाकाल' लिखा दिखाई दे रहा है. वहीं मांग में सिंदूर भी साफ नजर आ रहा है.
5/7एक दूसरी तस्वीर में दीवार पर भगवान शिव की सुंदर पेंटिंग बनी हुई दिखाई दे रही है. उसके एक तरफ नुसरत जहां खड़ी हैं, जबकि दूसरी ओर उनके पति यशदास गुप्ता भी नजर आ रहे हैं.
6/7नुसरत जहां इस्लाम धर्म मानने के साथ श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ भी करती हैं. इसी वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपनी आस्था खुलकर जाहिर करती रहती हैं.
7/7नुसरत के पति यशदास गुप्ता एक बंगाली एक्टर और पॉलिटिशियन हैं. यशदास गुप्ता ने कई बंगाली फिल्मों में किया है. इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल के 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन यश चुनाव हार गए थे.