Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3128114

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, कहा-50 साल बाद मिला दर्शन का सौभाग्य

Manik Saha Visited Ujjain: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. उन्होंने बताया कि करीब 50 साल बाद उन्हें फिर से दर्शन का सौभाग्य मिला है.

उज्जैन पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
उज्जैन पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Ujjain News: सोमवार के दिन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की है. मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से कलेक्टर और समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया. माणिक साहा के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की है. पुजारियों ने सीएम से बाबा को जल अर्पित करवाया और राज्य के सुख समृद्धि की कामना की है. 

उज्जैन मंदिर प्रशासन की तारीफ

दर्शन के बाद त्रिपुरा के सीएम डॉ माणिक साहा ने कहा कि वे लंबे समय से महाकाल मंदिर आने की इच्छा रखते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर क्षेत्र का जो विकास कार्य हुआ है. उसे वे अब तक टीवी और स्क्रीन पर देखते थे, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से देखने पर पूरा परिसर भव्य और अत्यंत सुव्यवस्थित नजर आया. सीएम ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से इसकी दिव्यता और भव्यता और अधिक बढ़ गई है. उन्हें बेहद सुकून के साथ दर्शन का अवसर मिला. मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और कुशलता की प्रार्थना की. साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व को और सशक्त बनाने की कामना की है. 

Add Zee News as a Preferred Source

50 साल बाद मौका मिला 

डॉ. माणिक साहा ने बताया कि करीब 50 साल बाद उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला है. बहुत पहले वह यहां आए थे. उन्होंने विशेष रूप से त्रिपुरा राज्य के नागरिकों की उन्नति और समृद्धि के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की और कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने उज्जैन में बना भव्य महाकाल लोक भी घूमा और मंदिर प्रशासन की तारीफ की है. 

बता दें कि त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा सोमवार के दिन पहले से तय कार्यक्रम के तहत उज्जैन पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आशीर्वाद लिया है. वह काफी देर तक मंदिर परिसर में रहे. मंदिर में मौजूद पुजारियों ने उनसे पूजा अर्चना विधिवत तरीके से करवाई. इस दौरान व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया. 

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan: उज्जैन में सबसे पहले होगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुर्हूत

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news