Bhairavgarh Jail Ujjain: उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा चेकिंग में खूंखार कैदियों के पास से एक मोबाइल, पेन ड्राइव, तंबाकू और 7000 रुपए बरामद हुए.
Trending Photos
)
Bhairavgarh Jail Ujjain: उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. जेल में मिले इनपुट के आधार पर जेल अधीक्षक द्वारा आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसके तहत एक मोबाइल, पेन ड्राइव, तंबाकू और 7000 रुपए नगद मिले हैं. बताया जा रहा है कि उक्त सामग्री में हत्या के दोषी तीन खूंखार कैदियों की संलिप्तता है.
जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने यह पूरा मामला भैरवगढ़ पुलिस थाना को सौंपा है. वहीं विभागीय जांच भी शुरू कर दी है. उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में सिमी से जुड़े आतंकी सहित कई खूंखार कैदी बन्द है. यहां कैदियों की संख्या करीब 2000 है. ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था सभी की नजर रहती है. केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर तब सवाल खड़े हुए जब यहां चेकिंग के दौरान आज मोबाइल, पेन ड्राइव नगद राशि व नशे का सामान मिला. खास बात तो यह है कि यह संदिग्ध सामग्री हत्या के दोषी तीन खूंखार कैदियों द्वारा उपयोग की जा रही थी.
जेल अधीक्षक ने जेल में चलाया चेकिंग अभियान
दरअसल जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू को इनपुट मिला कि जेल के ही गोदाम में काम करने वाले हत्या के दोषी कैदी कुंदन द्वारा मोबाइल से बात की जाती है. इसी इनपुट पर आज दोपहर में जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में जेल के अन्य अधिकारी व प्रहरियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. तलाशी में खुद जेल अधीक्षक को नाली के पास एक कीपैड मोबाइल मिला. इसके साथ ही यहां मंदिर के पास 7000 रुपए नगद, पेन ड्राइव व नशे का सामान तंबाकू बरामद हुआ.
भैरवगढ़ पुलिस को सौंपा गया मामला
जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि उक्त सामग्री हत्या के दोषी तीन कैदी कुंदन, सुखविंदर और तुषार खत्री द्वारा उपयोग किए जा रहे थे. बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल व मैसेज से भी है पता किया जा रहा है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल है. यह पूरा मामला थाना भैरवगढ़ पुलिस को सौंपा गया है. इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे