MP News:उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऐसे जोखिमपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक कर दिखाया है कि हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा है. डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से 18 किलो का गांठ सफलतापूर्वक बाहर निकाला है.
Trending Photos
)
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंदाम देकर मेडिकल फिल्ड में बड़ा परचम लहरा दिया है. डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला के पेट से 18 किलो का गांठ बाहर निकला है. महिला बीते कई महीनों से इस गांठ की वजह से परेशान थी. उसे लगातर कई दिनों से असहनीय दर्द और शरीर में अलग-अलग तरीके के लक्षण दिखाई दे रहे थे. हालांकि इस ऑपरेशन के बाद से महिला को दर्द से राहत मिली है.
पेट से निकाला गया 18 किलो का गांठ
ये केस उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज का है. यहां डॉक्टरों की मेहनत ने एक महिला को फिर से जीवनदान दिया है. महिला के पेट में 18 किलोग्राम का वजनी विशाल ओवेरियन सिस्टेडिनोमा बन गया था जिसे डॉक्टरों ने सक्सेसफुली बाहर निकाल दिया है. इस सक्सेसफुल ऑपरेशन की वजह से ये केस सुर्खियों में है वही डॉक्टर द्वारा सफलतापूर्वक किए इस जटिल ऑपरेशन पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.
महिला इन लक्ष्णों से थी परेशान
महिला लगभग 5-6 महीने से अपनी समस्या से जूझ रही थी. इतनी बड़ी गांठ को वो अपने पेट में लेकर चल रही थी. इस वजह से उसे लगातार शारीरिक परेशानी, कमजोरी और असहजता महसूस होती थी. जब जांच कराया गया तो पता चला कि पेट के अंदर संभावित ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर गांठ मौजूद है जिसका ऑपरेशन जोखिमपूर्ण माना जा रहा था लेकिन डॉक्टरों ने आखिरकार कर दिखाया.
महिला हो रही है स्वस्थ
इस ऑपरेशन के बाद महिला धीरे-धीरे रिकवर कर रही है. फिलहाल वो स्वस्थ है. किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई है. इस जटिल ऑपरेशन को अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने परफॉर्म किया है. डॉ. विशाल दुबे, डॉ. अनुभव मिश्रा, डॉ. सौरभ प्रजापति एवं डॉ. विकास मारु की टीम ने चिकित्सा के क्षेत्र मे बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. उज्जैन की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.