MP News: उज्जैन में एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई.केबिन के बाहर ऐसी चीख पुकार मची कि हर कोई दंग रह गया. युवती ने युवक पर धोखा देने का आरोप लगाए हैं.
Trending Photos
)
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से दंग कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवती, अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई. ये माजरा देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 साल से दोनों रिलेशन में थे, लेकिन युवक उसे अब दूसरी लड़की से साथ धोखा दे रहा है.
युवती ने बताई सच्चाई
कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे ने सभी का ध्यान खींच लिया. युवती चीख-चीख कर अपना दर्द बयां कर रही थी. उसने कहा कि वो और युवक दोनों 5 साल से रिलेशन में थे. हमारे बारे में घरवालों को भी मालूम था, लेकिन युवक पिछले कुछ समय से मुझे दूसरी लड़की की वजह से धोखा दे रहा है. इतना ही नहीं जब वो इस बात का विरोध कर रही तो युवक का भाई जो कि वकील है, युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है.
पहले भी थाने पहुंच चुका है मामला
युवक-युवती का ये विवाद पहले भी महिला थाने पहुंच चुका है. तब दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित ''सहमति पत्र'' भी दिया था लेकि दोनों का झगड़ा एक बार फिर थाने की चौखट लांग कर चीख पुकार मचा रहा है. सड़क से लेकर पुलिस दफ्तर तक इस मामले ने हंगामा मचा दिया था.
युवक हिरासत में
एडिशनल एसपी के दफ्तर के बाहर मचे इस बवाल के बाद तत्काल महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया है वहीं युवती भी लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची है. महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.