उमा भारती का बुंदेलखंड राग
Advertisement

उमा भारती का बुंदेलखंड राग

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की बात कही है।

उमा भारती का बुंदेलखंड राग

टीकमगढ़: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की बात कही है।

उमा भारती ने यूपी के ललितपुर में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने हमेशा से अलग बुंदेलखंड राज्य का समर्थन किया है, लेकिन हमेशा बुंदेलखंड निर्माण के आड़े मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के हिस्से का मसला सामने आ जाता है, इस मसले को सुलझाना होगा।

उमा भारती ने कहा कि दो बार राज्य पुनर्गठन आयोग बन चुका है लेकिन बुंदेलखंड नहीं बन पाया। एक बार फिर राज्य पुनर्गठन आयोग बनेगा और जिस राज्य की तैयारियां होंगी वो राज्य बन जायेगा, इसलिए यहां के आंदोलनकारियों को राज्य के लिए तैयारियां करनी होंगी। 

इससे पहले साल 2014 में भी उमा भारती ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग रखी थी।

 

Trending news