Published: Jan 21, 2025, 11:33 PM IST|Updated: Jan 21, 2025, 11:33 PM IST
छत्तीसगढ़ में दो दिनों से चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने भालूडिग्गी की पहाड़ी में चले एनकाउंटर में 14 नक्सलियों को ढेर किया है. मारे गए नक्सलियों में 6 महिलाएं 8 पुरुष शामिल हैं. शवों को रिकवर कर लिया गया है. भारी मात्रा में ऑटोमैटिक वेपन्स AK 47, INSAS, SLR सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी समान सुरक्षाबलों ने इनसे जब्त किया है.