Published: Sep 02, 2025, 09:11 PM IST|Updated: Sep 02, 2025, 09:11 PM IST
Ujjain Video: फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने आज सुबह उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए. उन्होंने सुबह की भस्म आरती में शामिल हुई और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. मंदिर में वह पूरी तरह भक्तिमय दिखीं, उन्होंने भगवान का अभिषेक किया और प्रार्थना की. दर्शन के बाद नुसरत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन करके उन्हें बहुत शांति और आनंद मिला है.