Published: Sep 11, 2025, 07:44 PM IST|Updated: Sep 11, 2025, 07:44 PM IST
Anuppur News-अनूपपुर जिले का पुष्पराजगढ़ जहां आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर होना चाहिए था. हॉस्टल के कमरा नंबर 21 से मिला शराब, सिगरेट और मांस. छात्रावास पढ़ाई की जगह नशे का अड्डा बन चुका है. अधीक्षक कुलदीप बघेल आनन-फानन में अनूपपुर से छात्रावास पहुंचे और बीमारी का बहाना बनाने लगे. जबकि छात्रों से लेकर ग्रामीणों तक सबका आरोप है साहब यहां कभी दिखाई ही नहीं देते.