Published: Sep 25, 2025, 06:55 PM IST|Updated: Sep 25, 2025, 06:55 PM IST
Balrampur News-बलरामपुर में बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट की मामला सामने आया है. करीब 7 से 8 लोगों ने मिलकर जेई की जमकर पिटाई लगा दी. बिजली समस्या से आक्रोशित हुए युवकों ने गुस्से में जेई के साथ मारपीट की. मारपीट की इस घटना के बाद जेई ने मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है.