बड़वानी में अज्ञात कारणों से हत्याकांड, भतीजे ने अपने ही चाचा का गला घोंटा, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

Barwani News-बड़वानी के पलसूद इलाके के खेड़ा फलिया में अनार सिंह ने अपने चाचा रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वही मृतक को पलसूद स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है. वहीं परिजनों को सुरक्षा और सहयोग देने का आश्वासन दिया है. हत्या के कारण फिलहाल अज्ञात है.

रेकमेंडेड वीडियो