Published: Sep 04, 2025, 07:44 PM IST|Updated: Sep 04, 2025, 07:44 PM IST
Betul News-बैतूल के इमामबाड़ा चौक में ईद मिलादुन्नबी की बधाई के दौरान लगा एक बैनर अचानक विवादों में आ गया. बैनर में गैंगस्टर सलमान लाला की फोटो के साथ मिस यू भाई सलमान लाला और शरीर मरता है मगर आत्मा नहीं लिखा हुआ था. पुलिस ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर बैनर को जब्त कर लिया. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि बैनर किसने लगाया. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.