Betul Video: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के बंजारीमाई में एक कार में अचानक आग लग गई. यह घटना रात के समय हुई जब कार रानीपुर से बैतूल आ रही थी. कार में आग लगने के बाद कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.