Published: Sep 21, 2025, 11:55 AM IST|Updated: Sep 21, 2025, 11:55 AM IST
Bhopal Video: भोपाल मेट्रो का काम अब अपने अंतिम चरण में है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो की इमरजेंसी में एंट्री और एग्जिट की मॉक ड्रिल की जाएगी. यह अभ्यास मेट्रो टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का आखिरी चरण है. 25 सितंबर को कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की एक टीम भोपाल मेट्रो के डिपो का निरीक्षण करने आ रही है. इस दौरान, टीम डिपो में मेट्रो ट्रेन को चलाकर देखेगी और सभी सुरक्षा मानकों की जांच करेगी.