)
Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही है. सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है. मारे गए नक्सलियों में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना कैडर के कई बड़े और इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है.