Published: Sep 06, 2025, 08:11 PM IST|Updated: Sep 06, 2025, 08:11 PM IST
Chhattisgarh News-छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चेतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ गई है. 15 सितंबर को ईडी चेतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है. शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई है. चेतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था, पिछले 2 महीने से वो जेल में बंद है.