)
MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार शाम को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के साथ फूलों से होली खेली. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देशभक्ति गीत गाया- दिलवर के लिए दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिए तलवार हैं हम, मैदान में अगर हम डट जाएं, मुश्किल है कि पीछे हट जाएं. इस दौरान आगे उन्होंने गाया ..हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान खतम करेंगे पाकिस्तान.. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस देशभक्ति गाने पर वहां मौजूद, पक्ष विपक्ष झूम उठे.