Published: Jul 02, 2026, 11:44 AM IST|Updated: Jul 02, 2026, 11:44 AM IST
सिवनी दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के देसी अंदाज देखने को मिला. सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई करने के बाद हाथ में रोटी लेकर खाना खाया और किसानों से संवाद किया. उनकी सादगी किसानों और आम लोगों को भा गई. लोग उनसे बातचीत करके उत्साहित नजर आए. सीएम सिवनी में धान महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे.