CM Sai Gaurela-Pendra-Marwahi Tour: आज यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शिकायत सुनी. इस दौरान ग्रामीणों ने सीएम साय से पेयजल व्यवस्था की समस्या बताई. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 27 हैंडपंप है, जिनमें से कई लंबे समय से खराब है. साथ ही नल-जल योजना अधूरी पड़ी है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा