Pandit Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री दो दिन के काशी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने काशी के मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के सामने 'मसान साधना' किया. यह साधना बाबा बागेश्वर ने छत पर बैठकर की. बाबा बागेश्वर की इस साधना का मुख्य उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाना है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे धीरेंद्र शास्त्री जलती चिताओं के बीच मसान साधन करते दिख रहे हैं.