)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे व्यापारी पर कुत्तों ने हमला कर दिया. इस दौरान व्यापारी ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन डॉग लवर्स ने व्यापारी को पीट दिया. पुलिस ने दो डॉग लवर्स पर केस दर्ज कर लिया है. घटना शहर के गोविंदपुरा इलाके की है.